पवन क्रूस की छात्राओं ने लहराया परचम फोटो 7 बीएचयू 1 में सफल छात्राओं के साथ शिक्षकराज्य स्तरीय एथलेटिक्स में छह पुरस्कार जीतेभुरकुंडा. रजरप्पा में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पवन क्रूस भुरकुंडा के छात्राओं ने अपना लोहा मनवाया. छात्राअों ने प्रतियोगिता में छह पदक जीत कर क्षेत्र व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है. बुधवार को स्कूल परिवार ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया. मौके पर स्कूल प्राचार्या सिस्टर अनुपमा ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं ने खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते. खेल प्रशिक्षक मो कमरूद्दीन ने बताया कि रजरप्पा में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी को द्वितीय, पुनीता तिर्की को प्रथम, पूनम लिंडा को तृतीय, संध्या कुमारी को द्वितीय, कवितानाथ को तृतीय, सोनाली कुमारी को तृतीय स्थान मिला. मो कमरूद्दीन ने बताया कि प्रीति कुमारी, संध्या कुमारी व पूनीता तिर्की का चयन ऑल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप (इस्ट जोन) के लिए हुआ है, जो देवघर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल हुए.
पवन क्रूस की छात्राओं ने लहराया परचम
पवन क्रूस की छात्राओं ने लहराया परचम फोटो 7 बीएचयू 1 में सफल छात्राओं के साथ शिक्षकराज्य स्तरीय एथलेटिक्स में छह पुरस्कार जीतेभुरकुंडा. रजरप्पा में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पवन क्रूस भुरकुंडा के छात्राओं ने अपना लोहा मनवाया. छात्राअों ने प्रतियोगिता में छह पदक जीत कर क्षेत्र व अपने स्कूल का नाम […]
