सभी गांवों तक पहुंचेगी बिजली : गोपाल

सभी गांवों तक पहुंचेगी बिजली : गोपाल फोटो फाइल : 7 चितरपुर ए ट्रांसफारमर का उदघाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य चितरपुर.चितरपुर प्रखंड क्षेत्र की बोरोबिंग पंचायत अंतर्गत बिजलीबागी गांव में ट्रांसफारमर के उदघाटन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि आजसू समर्थित जिप पार्षद उम्मीदवार गोपाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि आजसू के जिला उपाध्यक्ष […]

सभी गांवों तक पहुंचेगी बिजली : गोपाल फोटो फाइल : 7 चितरपुर ए ट्रांसफारमर का उदघाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य चितरपुर.चितरपुर प्रखंड क्षेत्र की बोरोबिंग पंचायत अंतर्गत बिजलीबागी गांव में ट्रांसफारमर के उदघाटन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि आजसू समर्थित जिप पार्षद उम्मीदवार गोपाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि आजसू के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि आजसू द्वारा पूरे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहायी गयी है. उन्होंने कहा कि आजसू द्वारा सभी गांवों में बिजली पहुंचायी गयी है. अब क्षेत्र के सभी किसानों के खेतों तक भी बिजली पहुंचायी जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों को एक और ट्रांसफारमर व बिजली खंभा देने का आश्वासन दिया. मौके पर पवन कुमार शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, पुनीनाथ महतो, रेशम महतो, केदारनाथ महतो, मकेश्वर महतो, मिथिलेश कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप बेदिया, कलावती देवी, सावित्री देवी, पंचित कुमार, निर्मल महतो, विलासो देवी, आशा देवी, रीना देवी, मोनिका देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >