सीओ ने अतक्रिमण क्षेत्र से बांस बल्ली हटवाया

सीओ ने अतिक्रमण क्षेत्र से बांस बल्ली हटवाया फोटो फाइल 6आर-एच-अतिक्रमण हटवाते सीओ रामगढ़. जिला एवं सत्र न्यायालय रामगढ़ में दूसरे दिन न्यायालय की कार्यवाही शुरू की गयी. इधर, न्यायालय परिसर के समक्ष सरकारी भूमि पर लोगों ने बांस-बल्ली गाड़ कर अतिक्रमण शुरू कर दिया. सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने की सूचना सीओ रामगढ़ को […]

सीओ ने अतिक्रमण क्षेत्र से बांस बल्ली हटवाया फोटो फाइल 6आर-एच-अतिक्रमण हटवाते सीओ रामगढ़. जिला एवं सत्र न्यायालय रामगढ़ में दूसरे दिन न्यायालय की कार्यवाही शुरू की गयी. इधर, न्यायालय परिसर के समक्ष सरकारी भूमि पर लोगों ने बांस-बल्ली गाड़ कर अतिक्रमण शुरू कर दिया. सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने की सूचना सीओ रामगढ़ को दी गयी. सूचना पर सीओ कुंवर पाहन, सीआइ अनिल कुमार वहां पहुंचे और सभी अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस के आने के बाद लोगों ने बांस-बल्ली को वहां से हटाना शुरू कर दिया. अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >