तांबा बेचने के आरोपी कर्मी नहीं आ रहे ड्यूटीस्थानीय प्रबंधन ने जांच तेज कीघाटोटांड़. सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्यरत दो सीसीएल कर्मी जिन पर कंपनी का तांबा चोरी कर बेचने का आरोप लगा है. उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गयी है. इस घटना की खबर अखबार के माध्यम से मिलने पर स्थानीय प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है. इसके बाद से दोनों सीसीएल कर्मी ड्यूटी नहीं आ रहे हैं. जो परियोजना में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगों सहित प्रमुख चंद्रमणी देवी ने भी इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इधर परियोजना पदाधिकारी एके सिंह ने कहा है कि सीसीएल कर्मियों द्वारा तांबा व पार्ट पुर्जे की हेराफेरी या चोरी संगीन अपराध है. जांच की जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. मालूम हो कि कि परियोजना के दो सीसीएल कर्मी बालेश्वर राम व जयदीप राम पर परियोजना से तांबा तार सहित कीमती पार्टस चोरी कर परेज चौक के एक बरतन दुकान पर बेचने का आरोप है. स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ कर इनकी पिटाई की थी. इसके बाद से दोनों भागे फिर रहे हैं.
तांबा बेचने के आरोपी कर्मी नहीं आ रहे ड्यूटी
तांबा बेचने के आरोपी कर्मी नहीं आ रहे ड्यूटीस्थानीय प्रबंधन ने जांच तेज कीघाटोटांड़. सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्यरत दो सीसीएल कर्मी जिन पर कंपनी का तांबा चोरी कर बेचने का आरोप लगा है. उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गयी है. इस घटना की खबर अखबार के माध्यम से मिलने पर स्थानीय […]
