सुरक्षा विभाग को टैबलेट सौंपा फोटो – 6 घाटो -1 सुरक्षा विभाग कार्यालय में सुरक्षा कर्मी को टैबलेट सौंपते बच्चे घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सेंट्रल साइट शॉपिंग सेंटर के बाहर बने पार्किंग क्षेत्र में स्थानीय बच्चों को खेलने के क्रम में एक कीमती टैबलेट मिला. बच्चों ने उसे कंपनी के सुरक्षा विभाग के हवाले कर दिया. बाद में उस टैबलेट को खोजते लइयो के सुनील मिश्रा सुरक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने टैबलेट की पहचान कर बच्चों को दो रुपये इनाम देकर ले गये. इस बाबत सुनील मिश्रा ने बताया कि वे अपना टैबलेट लेकर अपने एक साथी के साथ घाटो गये थे. इसी क्रम में वे शॉपिंग सेंटर के बाहर पार्किंग में रुके. इसी दाैरान उनका टैबलेट वहां छूट गया. कुछ देर जाने के बाद जब उनको याद आयी, तो वे वापस लौट कर उस स्थान पर टैबलेट खोजने लगे. बताया गया कि यहां खेल रहे बच्चों ने सुरक्षा विभाग के कार्यालय में पहुंचा दिया. टैबलेट देनेवालों में आनंद कुमार, विकास कुमार, राजा कुमार, सुमीत कुमार, आकाश कुमार, अंकुश कुमार आदि शामिल हैं.
सुरक्षा विभाग को टैबलेट सौंपा
सुरक्षा विभाग को टैबलेट सौंपा फोटो – 6 घाटो -1 सुरक्षा विभाग कार्यालय में सुरक्षा कर्मी को टैबलेट सौंपते बच्चे घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सेंट्रल साइट शॉपिंग सेंटर के बाहर बने पार्किंग क्षेत्र में स्थानीय बच्चों को खेलने के क्रम में एक कीमती टैबलेट मिला. बच्चों ने उसे कंपनी के सुरक्षा विभाग […]
