फ्लैग-रिकवा में ट्रांसफरमर खराब, परेशान हैं लोग हेडिंग- उपभोक्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया ग्रामीण क्षेत्र की बिजली काटीफोटो 6गिद्दी1-घेराव करते बिजली उपभोक्ता गिद्दी(हजारीबाग).खराब ट्रांसफारमर को दुरुस्त करने की मांग को लेकर रिकवा गांव के उपभोक्ताओं ने मंगलवार को गिद्दी झारखंड विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया. इस दौरान उपभोक्ताओं ने हेसालौंग, रैलीगढ़ा फीडर तथा भुरकुंडा क्षेत्र की बिजली काट दी. उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक रिकवा गांव के खराब ट्रांसफारमर को दुरुस्त नहीं किया जायेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. रिकवा गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि वज्रपात से डेढ़ माह पहले रिकवा गांव का ट्रांसफारमर खराब हो गया था. इसके बाद विभाग ने 15 दिन पहले एक ट्रांसफारमर दिया था, वह भी तुरंत खराब हो गया. उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत विभाग से की है, लेकिन ट्रांसफारमर को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है. इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है. उपभोक्ताओं ने कहा कि रिकवा गांव लंबे समय से अंधेरे में है. उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि ट्रांसफारमर दुरुस्त करने के प्रति विभाग गंभीर नहीं है. उपभोक्ताओं को विभाग से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. आंदोलन का नेतृत्व झामुमो के लखनलाल महतो, उपभोक्ता कैलाश महतो, अर्जुन महतो, विनोद महतो, ईश्वर दयाल, चंद्रशेखर महतो, अर्जुन, भीम महतो, सुरेंद्र महतो, संजय शर्मा, रवींद्र महतो, लक्खी महतो, खेदन महतो, महेंद्र महतो, संतोष महतो, अरूण लाल, विजय महतो, राजेंद्र महतो, द्वारिका महतो, चेतन बेदिया, युगेश, महेश शर्मा, तुलेश्वर महतो, प्रशांत शर्मा, रॉकी आदि कर रहे थे.
फ्लैग-रिकवा में ट्रांसफरमर खराब, परेशान हैं लोग
फ्लैग-रिकवा में ट्रांसफरमर खराब, परेशान हैं लोग हेडिंग- उपभोक्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया ग्रामीण क्षेत्र की बिजली काटीफोटो 6गिद्दी1-घेराव करते बिजली उपभोक्ता गिद्दी(हजारीबाग).खराब ट्रांसफारमर को दुरुस्त करने की मांग को लेकर रिकवा गांव के उपभोक्ताओं ने मंगलवार को गिद्दी झारखंड विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया. इस दौरान उपभोक्ताओं ने हेसालौंग, रैलीगढ़ा […]
