थाइलैंड के कृष्ण मंदिर की आकृति दिखेगी घुटूवा में बुलाये गये हैं कोलकाता के कारीगरबेंत की उत्कृष्ट कलाकारी का दिखेगा नमूना70 फीट ऊंचा होगा पंडाल6बीएचयू – 9 में प्रेस कांफ्रेंस करते कमेटी के लोग, – 10 में ऐसा दिखेगा नयानगर घुटुआ का पंडालबरकाकाना.रामगढ़ जिले के सबसे बड़े व मशहूर दुर्गा पूजा नयानगर (घुटूवा) में इस बार थाइलैंड के कृष्ण मंदिर की आकृति का नजारा दिखेगा. इसे मूर्त रूप देने के लिए कोलकाता से आये लगभग 80 कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. पंडाल को सजाने में कपड़े की जगह बेंत की चटाई व लकड़ी के बीट का इस्तेमाल किया जा रहा है. पंडाल की लागत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये है. इसमें 70 फीट की उंचाई व 58 फीट की चौड़ाई के अलावा झूमर लाइटों से पंडाल के अंदर की सजावट शामिल है. यह जानकारी श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति नयानगर के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव व सचिव जयशंकर राम सहित समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्त्ता कर दी. समिति ने बताया कि मां दुर्गे की प्रतिमा इको फ्रेंडली होगी, जिसकी लागत एक लाख रुपये है. इसका निर्माण रांची के प्रसिद्व मूर्तिकार अजय पॉल कर रहे हैं. दुधिया रोशनी से जगमग होगा मेला व पूजा मेले में षष्ठी से रात को लगातार होने वाली भीड़ को ध्यान में रख कर यहां दुधिया रोशनी की व्यवस्था की गयी है. दुधिया रोशनी मेन रोड व पूजा स्थल से सटे कॉलोनी क्षेत्रों में भी होगी. इस बीच जगह-जगह धार्मिक कथाओं पर आधारित सचित्र चलंत लाइट की व्यवस्था भी रहेगी. सीसीटीवी के जद में होगा मेला परिसर पूजा समिति ने इस बार पूरे मेला परिसर को सीसीटीवी की निगरानी में रखने का फैसला किया है. इसके तहत दर्जनों कैमरे मेले की हर हरकत को कैद करेगा. इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए एक अलग टीम बनायी गयी है. स्वच्छ भारत का दिखेगा नजारा मेले मेंभारत सरकार के महत्वाकांक्षी भारत स्वच्छता मिशन अभियान का भी नजारा दिखेगा. इसके तहत पूजा समिति मेले में विभिन्न जगहों पर 70 बड़े डस्टबीन लगेंगे. श्रद्वालुओं को झुमायेगी जी टीवी की कलाकार पूजा का मुख्य आर्कषण जीटीवी लिटिल चैंप की चैंपियन श्रद्धा होगी. मेले के उदघाटन के दिन ही 18 अक्तूबर को श्रद्धा अपने सुरीली आवाज में भजन गायेगी. 70 फीट का होगा रावणमेले बाजार के जीएस ग्राउंड में दशमी को 70 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया जायेगा. इस दौरान आतिशबाजियों का अदभुत नजारा दिखेगा. समिति ने गया से एक्सपर्ट की पूरी टीम मंगायी है.
थाइलैंड के कृष्ण मंदिर की आकृति दिखेगी घुटूवा में
थाइलैंड के कृष्ण मंदिर की आकृति दिखेगी घुटूवा में बुलाये गये हैं कोलकाता के कारीगरबेंत की उत्कृष्ट कलाकारी का दिखेगा नमूना70 फीट ऊंचा होगा पंडाल6बीएचयू – 9 में प्रेस कांफ्रेंस करते कमेटी के लोग, – 10 में ऐसा दिखेगा नयानगर घुटुआ का पंडालबरकाकाना.रामगढ़ जिले के सबसे बड़े व मशहूर दुर्गा पूजा नयानगर (घुटूवा) में इस […]
