रामगढ़ कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

रामगढ़ कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गयाफोटो फाइल 6आर-डी-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्रा.रामगढ़. रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ के सभागार में मंगलवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया गया था. इसमें रामगढ़ महाविद्यालय व जुबिली कॉलेज, भुरकुंडा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता […]

रामगढ़ कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गयाफोटो फाइल 6आर-डी-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्रा.रामगढ़. रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ के सभागार में मंगलवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया गया था. इसमें रामगढ़ महाविद्यालय व जुबिली कॉलेज, भुरकुंडा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय आइटी एंड एम गवर्नेंस रखा था. जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 80 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय के एनआइसी से आर प्रसाद गुप्ता व इडीएम से धीरज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. जैप आइटी रांची की प्रोगामर रिशा चौधरी भी प्रतियोगिता के आयोजन में योगदान दिया. प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >