शिवर में 75 लोगों की जांच

शिवर में 75 लोगों की जांच फोटो फाइल 6आर-बी-दीप जला कर जांच शिविर का शुभारंभ करते चिकित्सक.रामगढ़. गोला रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच ने नि:शुल्क हृदय रोग व मूत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी गोविंद मेवाड़, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आशीष […]

शिवर में 75 लोगों की जांच फोटो फाइल 6आर-बी-दीप जला कर जांच शिविर का शुभारंभ करते चिकित्सक.रामगढ़. गोला रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच ने नि:शुल्क हृदय रोग व मूत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी गोविंद मेवाड़, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आशीष नेमानी, चिकित्सक डॉ आरबी सिंह, डॉ राजन सिन्हा व डॉ आकाश कुमार ने किया. शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ व जेनरल फिजिशियन ने शिविर में आये मरीजों की नि:शुल्क जांच की. शिविर में 75 लोगों की जांच की गयी. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आशीष नेमानी, सचिव लोकेश बगड़िया, कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, रमेश, पंकज अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, रामधन शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >