अनियमितता बरतने का आरोप

अनियमितता बरतने का आरोपदुलमी.दुलमी प्रखंड के इचातु में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. कार्य में अनियमितता बरतने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और कार्य को बंद करा दिया. लोगों का कहना था कि यहां घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 लाख रुपये […]

अनियमितता बरतने का आरोपदुलमी.दुलमी प्रखंड के इचातु में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. कार्य में अनियमितता बरतने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और कार्य को बंद करा दिया. लोगों का कहना था कि यहां घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कराया जा रहा है. इस बाबत मुखिया कमला देवी ने कहा कि यहां पर प्राक्कलन का उल्लंघन कर कार्य किया जा रहा है. जबतक गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होगा, तबतक कार्य नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने विभाग से इसकी जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >