…लीड) झामुमो ने जीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया झामुमो नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनीफोटो 5गिद्दी3-धरना स्थल पर उपस्थित झामुमो के लोग गिद्दी(हजारीबाग).23 सूत्री मांगों को लेकर झामुमो ने सोमवार को अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता कुंवर महतो ने की. संचालन राजेश बेदिया ने किया. धरना स्थल पर आयोजित सभा में झामुमो के जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन यहां के रैयतों की जमीनें अधिग्रहित कर ली है, लेकिन अभी तक उन्हें नौकरी, मुआवजा व पुर्नवास की व्यवस्था नहीं की है. यहां के विस्थापित रोजगार के अभाव में दूसरे राज्य पलायन कर रहे हैं. श्री किस्कू ने प्रबंधन से रैयतों की मांगों पर अविलंब उचित कदम उठाने की मांग की. झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. झामुमो के लखनलाल महतो ने कहा कि प्रबंधन हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगा, तो इसके विरोध में व्यापक आंदोलन किया जायेगा. सभा में केंद्रीय सदस्य महेंद्र मुंडा, जगरनाथ बेदिया, शिवजी बेसरा, इरफान अंसारी, बबलू विश्वकर्मा, एस बेदिया आदि ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने प्रबंधन से 10 वर्षों तक एक ही पद पर कार्यरत सीसीएलकर्मियों को पदोन्नति देने, कहुआबेड़ा गांव में पाइप लाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति करने, कॉलोनियों के नालियों की सफाई कराने, कहुआबेड़ा गांव जाने वाल सड़क को सीएसआर फंड से पीसीसी पथ का निर्माण कराने, बेरोजगारों को निजी सुरक्षा प्रहरी में नियुक्ति करने आदि की मांग की. धरना स्थल पर शकील अंसारी, अभिमन्यु सिंह, किशन राम अकेला, मो लाल, शंकर राम, त्रिवेणी प्रजापति, रंजीत, तुले प्रजापति, बैजनाथ बेदिया, अनवर खान, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद आलम, शमसुल हक आदि उपस्थित थे.
...लीड) झामुमो ने जीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया
…लीड) झामुमो ने जीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया झामुमो नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनीफोटो 5गिद्दी3-धरना स्थल पर उपस्थित झामुमो के लोग गिद्दी(हजारीबाग).23 सूत्री मांगों को लेकर झामुमो ने सोमवार को अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता कुंवर महतो ने की. संचालन राजेश बेदिया ने किया. धरना स्थल पर आयोजित […]
