भुरकुंडा : राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटेल नगर, भुरकुंडा की प्रधानाध्यापिका प्रीसिला एक्का से बुधवार को मोटरसाइकिल सवार दो युवक चेन झपट कर फरार हो गये. इस बाबत प्रधानाध्यापिका ने भुरकुंडा थाने में मामला दर्ज कराया है.
इसमें कहा है कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह अपने घर पटेल नगर के शिव मंदिर कॉलोनी लौट रही थी. कैथोलिक आश्रम स्कूल के समीप गली में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने चेन (कीमत लगभग आठ हजार) छीन कर फरार हो गये.
