24 के धरना कार्यक्रम को सफल बनायें

झारखंड ठेकेदार संघ की बैठक गिद्दी(हजारीबाग) : झारखंड लोकल ठेकेदार संघ की गिद्दी, गिद्दी सी व अरगडा जीएम ऑफिस के नजदीक अलग-अलग बैठक बुधवार को हुई. इसकी अध्यक्षता बिजुन सिंह ने की. संचालन बिंदेश्वर प्रसाद ने किया. बैठक में कहा गया कि कायाकल्प योजना के तहत प्रबंधन करोड़ों रुपये का प्राक्कलन तैयार कर रहा है. […]

झारखंड ठेकेदार संघ की बैठक
गिद्दी(हजारीबाग) : झारखंड लोकल ठेकेदार संघ की गिद्दी, गिद्दी सी व अरगडा जीएम ऑफिस के नजदीक अलग-अलग बैठक बुधवार को हुई. इसकी अध्यक्षता बिजुन सिंह ने की. संचालन बिंदेश्वर प्रसाद ने किया.
बैठक में कहा गया कि कायाकल्प योजना के तहत प्रबंधन करोड़ों रुपये का प्राक्कलन तैयार कर रहा है. प्रबंधन से क्षेत्र के ठेकेदारों को बेरोजगार नहीं बनाने की मांग की गयी. बैठक में प्रबंधन से इ-टेंडरिंग की सीमा को दो से बढ़ा कर पांच लाख रुपये करने की मांग की गयी.
बैठक में बताया गया कि इन मांगों को लेकर झारखंड लोकल ठेकेदार संघ अरगडा व कोलफील्ड ठेकेदार संघ बरका-सयाल क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में 24 जुलाई को सीसीएल दरभंगा हाउस, रांची के समक्ष धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बैठक में त्रिवेणी प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, सरयू सिंह, जवाहरलाल राय, जर्नादन सिंह, मनोज कुमार, राज बल्लभ सिंह, अखिलेश्वर सिंह, राकेश कुमार सिंह, चंद्रमा सिंह, दिलीप बेदिया, विनय कुमार सिंह, देवकांत सिंह, उदय सिंह, एसएन सिंह, हुकुमनाथ महतो, आशुतोष सिंह, राधेश्याम सिंह, ललन सिंह, सुजीत महतो, सतीश कुमार सिंह, जगदीश महतो, सुरेंद्र महतो, मनोज महतो, बलराम प्रसाद, प्रीतलाल महतो, संजय ठाकुर, नंदकिशोर, सीताराम ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >