फोटो 15गिद्दी2-छात्रवृति देती पंसस व उपमुखिया गिद्दी(हजारीबाग). राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहेराटांड़ बड़काचुंबा में बुधवार को पंसस उषा देवी, मुखिया किरण देवी व उपमुखिया इंद्रदेव महतो ने 200 छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया. मौके पर पंसस उषा देवी व उपमुखिया इंद्रदेव महतो ने छात्र-छात्राओं से इस पैसे को पढ़ाई में खर्च करने की बात कही. विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनेश्वर प्रसाद ने बताया कि पिछड़ी, अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के 200 छात्र-छात्राओं के बीच एक लाख 32 हजार 500 रुपये का वितरण किया गया है. इस अवसर पर ग्राशिस अध्यक्ष रामप्रकाश महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश महतो, सावित्री देवी, बालगोविंद महतो, अर्जुन महतो, उमेश महतो, शिक्षक मो शकील, विनोद प्रजापति, मनीष कुमार, रेखा कुमारी, हरिनंदन महतो आदि उपस्थित थे.
200 बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण
फोटो 15गिद्दी2-छात्रवृति देती पंसस व उपमुखिया गिद्दी(हजारीबाग). राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहेराटांड़ बड़काचुंबा में बुधवार को पंसस उषा देवी, मुखिया किरण देवी व उपमुखिया इंद्रदेव महतो ने 200 छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया. मौके पर पंसस उषा देवी व उपमुखिया इंद्रदेव महतो ने छात्र-छात्राओं से इस पैसे को पढ़ाई में खर्च करने की […]
