200 लीटर हाइड्रोलिक ऑयल की चोरी

घाटोटांड़.सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना की माइंस के नीचे फेस में लगी ड्रिल मशीन से मंगलवार की रात चोरों ने दो बैटरी व 200 लीटर हाइड्रोलिक ऑयल की चोरी कर ली. वहां काम कर रहे कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. इस संबंध में सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि गार्ड की कमी के कारण […]

घाटोटांड़.सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना की माइंस के नीचे फेस में लगी ड्रिल मशीन से मंगलवार की रात चोरों ने दो बैटरी व 200 लीटर हाइड्रोलिक ऑयल की चोरी कर ली. वहां काम कर रहे कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. इस संबंध में सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि गार्ड की कमी के कारण नीचे के फेस में कोई सुरक्षाकमियों की ड्यूटी नहीं थी. इसके कारण चोरों ने माइंस में आ कर चोरी कर ली. चोरी का मामला वेस्ट बोकारो ओपी में दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >