जमीन का फरजी डीड दिखा कर मुआवजा लिया

रामगढ़. पतरातू थाना के छोटकाकाना निवासी जयलाल यादव ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रामगढ़ को आवेदन दिया है. आवेदन में जयलाल यादव ने अपनी जमीन का फरजी डीड दिखा कर दो व्यक्तियों द्वारा मुआवजा लेने की शिकायत की है. जयलाल यादव ने लिखा है कि ग्राम हथमारा में उसके पिता ने वर्ष 1959 में जमीन खरीदी […]

रामगढ़. पतरातू थाना के छोटकाकाना निवासी जयलाल यादव ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रामगढ़ को आवेदन दिया है. आवेदन में जयलाल यादव ने अपनी जमीन का फरजी डीड दिखा कर दो व्यक्तियों द्वारा मुआवजा लेने की शिकायत की है. जयलाल यादव ने लिखा है कि ग्राम हथमारा में उसके पिता ने वर्ष 1959 में जमीन खरीदी थी.

इसकी मालगुजारी भी नियमित रूप से दी जा रही है. इसी बीच साजिश के तहत एक फरजी व्यक्ति को दिखा कर रघुनंदन यादव व मथुरा यादव ने उक्त जमीन की रजिस्ट्री करा ली. फोर लेन बनने के दौरान उक्त जमीन का अधिग्रहण किया गया. दोनों ने जमीन का पैसा फरजी तरीके से ले लिया. इसके खिलाफ सीजीएम हजारीबाग में मुकदमा भी दायर किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक ने जांच में केस को सही पाया. जयलाल यादव ने रामगढ़ के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि रामगढ़ के एसपी को भी प्रेषित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >