फो...शेड बनाने का निर्णय

फोटो 4गिद्दी2-उपस्थित मुखिया व अन्यगिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी ख पंचायत में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता नवलकिशोर श्रीवास्तव ने की. सभा में बताया गया कि गिद्दी निवासी रामजी के घर के नजदीक स्कूली बच्चों को ठहरने के लिए 98 हजार 700 रुपये की लागत से शेड निर्माण कराने का निर्णय किया गया. […]

फोटो 4गिद्दी2-उपस्थित मुखिया व अन्यगिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी ख पंचायत में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता नवलकिशोर श्रीवास्तव ने की. सभा में बताया गया कि गिद्दी निवासी रामजी के घर के नजदीक स्कूली बच्चों को ठहरने के लिए 98 हजार 700 रुपये की लागत से शेड निर्माण कराने का निर्णय किया गया. इसे लेकर लाभुक कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रसाद व सचिव विजय कुमार वर्मा चुने गये, जबकि निगरानी कमेटी में महेंद्र प्रसाद, जगरनाथ साव, मो सरफुद्दीन, जयदीप मुखर्जी, सोमर भुइयां को रखा गया है. ग्राम सभा में मुखिया प्रेमलता सिन्हा, उपमुखिया विजय कुमार, अब्दुल गफ्फार, वृजकिशोर पाठक, अरुण दुबे, गिरजा सिंह, भोला वर्मा, विजय साव, सूरज साव, संत कुमार सिन्हा, सूरज भुइयां, आकाश भुइयां, राकेश भुइयां आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >