फो....खेल के स्तर में सुधार के लिए प्रयासरत रहें

4बीएचयू-7-पुरस्कार देते थाना प्रभारी.फाइनल मैच में लाल दल रहा विजयी.भदानीनगर. कैथोलिक आश्रम स्कूल, भुरकुंडा में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया. फाइनल मैच में विद्यालय के लाल दल की टीम विजयी रही. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भुरकुंडा थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की ने खिलाडि़यों के बीच पुरस्कार का वितरण किया. उन्होंने […]

4बीएचयू-7-पुरस्कार देते थाना प्रभारी.फाइनल मैच में लाल दल रहा विजयी.भदानीनगर. कैथोलिक आश्रम स्कूल, भुरकुंडा में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया. फाइनल मैच में विद्यालय के लाल दल की टीम विजयी रही. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भुरकुंडा थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की ने खिलाडि़यों के बीच पुरस्कार का वितरण किया. उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों को हमेशा अपने खेल में सुधार के लिए प्रयास करना चाहिए. हार-जीत बहुत मायने नहीं रखता. एक अनुभवी खिलाड़ी ही बड़ी सफलताओं तक पहुंचता है. वन महोत्सव को लेकर स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया. आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य फादर साजू, खेल शिक्षक चंद्रिका चौधरी, संजय किंडो, दीपक राम, बासिल, नीलिमा, मेनका, वीरेंद्र, राजेश पंडरवानी, सुधीर मिंज, कमलेश खेस, शेखर, सुषमा, सुशीला, जूलिता, एलिजाबेथ आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का योगदान रहा. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य फादर साजू ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >