आर..गांव-गांव में चलायी जाये योग कक्षा

फोटो फाइल 4आर-बी-बैठक में शामिल लोग.रामगढ़. भारत स्वाभिमान न्यास/ पतंजलि योग समिति की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी रामजीवन पांडेय ने की. बैठक में प्रत्येक गांव में योग कक्षा लगाने, बरसात के मौसम में औषधीय पौधा को लगाने व योग दिवस के संबंध में विस्तार से चर्चा […]

फोटो फाइल 4आर-बी-बैठक में शामिल लोग.रामगढ़. भारत स्वाभिमान न्यास/ पतंजलि योग समिति की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी रामजीवन पांडेय ने की. बैठक में प्रत्येक गांव में योग कक्षा लगाने, बरसात के मौसम में औषधीय पौधा को लगाने व योग दिवस के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी. जिला प्रभारी श्री पांडेय ने बताया कि शरीर के लिए जितना जरूरी भोजन है, उससे अधिक आवश्यक योग का करना है. निरोग रह कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने योग दिवस में पतंजलि के सदस्यों की भूमिका की सराहना की. जन-जन तक योग को पहुंचाने के लिए योग कक्षा गांव-गांव में चलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में एलोबिरा, नीम, तुलसी, जामून व फलदार वृक्ष के फायदे बताये और गांव-गांव में लगाने का संदेश दिया. बैठक में संगठन का विस्तार करने के लिये जुलाई माह में प्रत्येक प्रखंडों में बैठक कर नये-पुराने कार्यकर्ता को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया. बैठक में भीमनाथ महतो, झमन लाल महतो, विनोद कु शवाहा, ठाकुर प्रसाद, शंकरलाल अग्रवाल, प्रमोद कुमार, लव कुमार महतो, अलखनारायण सिंह, बासुदेव कुमार, लिलावती, अंजली कुमारी, सुमन गुप्ता, सुनिता, श्याम जी उपाध्याय, दीनानाथ, किस्टो महतो, देवकुमार शर्मा, कपिलदेव राम दांगी, मोहन कुमार अग्रवाल, रंधीर कुमार, धनराज सिंह, दीपक कुमार पाठक, राजकिशोर प्रसाद, दर्शन शर्मा, तिलका राम महतो आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >