खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में नाम जोड़ने को लेकर हंगामा

कई लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है फोटो फाइल संख्या 3 कुजू ई: जारी सूची का विरोध करते लोग मांडू. खाद्य सुरक्षा की सूची में नाम जोड़ने को लेकर ग्राम सेवटा की दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय, मांडू में हंगामा किया. महिलाओं ने जारी खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची के […]

कई लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है फोटो फाइल संख्या 3 कुजू ई: जारी सूची का विरोध करते लोग मांडू. खाद्य सुरक्षा की सूची में नाम जोड़ने को लेकर ग्राम सेवटा की दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय, मांडू में हंगामा किया. महिलाओं ने जारी खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची के प्रति विरोध जताते हुए कहा कि ग्राम सेवटा में हरिजन, आदिवासी, पिछड़ी जाति व गरीब लोगों की संख्या अधिक है. इसके बावजूद ऐसे परिवारों का नाम सूची से हटा कर केवल सुखी संपन्न लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा के लिस्ट में जोड़ा गया है. ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए चरकु तुरी, राथो मुंडा, राजकुमार रजवार व कैलाश कुशवाहा ने प्रशासन से छुटे हुए लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़ने की मांग की. बाद में लोगों ने समस्याओं का लेकर बीडीओ जयकुमार राम से मुलाकात की. मौके पर पिंटू तुरी, दशरथ तुरी, रोहित तुरी, मुकेश राम, टुनी राम, संजीत राम, सुदामा मंुडा, मंजू देवी, उर्मिला देवी, चंपा देवी, द्रोपदी देवी, गीता देवी, चिंता देवी, शकुंतला देवी, सबिता देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >