लीड के साथ) चार हजार लाभुकों का नाम सूची में शामिल करें

छावनी परिषद के वार्ड सदस्यों के साथ बीडीओ ने की बैठक फोटो फाइल 3आर-बी- बैठक में छावनी परिषद के वार्ड सदस्य व डीलर.रामगढ़. रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को छावनी परिषद के वार्ड सदस्यों की बैठक हुई. इसमें खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ पवन कुमार […]

छावनी परिषद के वार्ड सदस्यों के साथ बीडीओ ने की बैठक फोटो फाइल 3आर-बी- बैठक में छावनी परिषद के वार्ड सदस्य व डीलर.रामगढ़. रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को छावनी परिषद के वार्ड सदस्यों की बैठक हुई. इसमें खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ पवन कुमार महतो व एमओ उदय शंकर मौजूद थे. बीडीओ पवन कुमार महतो ने बताया कि रामगढ़ शहरी क्षेत्र में इस अधिनियम से 97 हजार परिवार का नाम सूची मंे शामिल करना है. इसमें लगभग छह हजार लोगों का नाम शामिल किया जा चुका है. बैठक में लक्ष्य को लेकर शहरी क्षेत्र के आठ वार्ड सदस्यों को लगभग साढ़े चार सौ लाभुकों का नाम शामिल कर एक सप्ताह के अंदर प्रखंड मुख्यालय में जमा करने की बात कही गयी. मौके पर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष संजीत सिंह छोटू, वार्ड सदस्य बेबी प्रसाद, अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, कैलाश मुंडा, पूरनी देवी, प्रभु करमाली, रेणु सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >