विस्थापित नेता की बाइक व मोबाइल बरामद

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा उरीमारी. उरीमारी पुलिस ने विस्थापित नेता स्व अशोक सोरेन की मोटरसाइकिल (जेएच02सी-2865) व मोबाइल को बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरेज के निकट चरका पत्थर चौक की झाडि़यों से शुक्रवार को बरामद कर लिया. थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने बताया कि बाइक का चरका पत्थर जंगल में मिलना व […]

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा उरीमारी. उरीमारी पुलिस ने विस्थापित नेता स्व अशोक सोरेन की मोटरसाइकिल (जेएच02सी-2865) व मोबाइल को बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरेज के निकट चरका पत्थर चौक की झाडि़यों से शुक्रवार को बरामद कर लिया. थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने बताया कि बाइक का चरका पत्थर जंगल में मिलना व शव को एक किमी दूर दामोदर नद में मिलना हत्या की आशंका को जाहिर करता है. पुलिस ने बताया कि मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट एक-दो दिनों के अंदर मिल जायेगी. इसके आधार पर मोबाइल का लोकेशन व इस दौरान विभिन्न लोगों से की गयी बातचीत का ब्योरा भी प्राप्त होगा. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उरीमारी पुलिस ने शुक्रवार को पतरातू क्षेत्र में भी कई लोगों से पूछताछ की. तिलैया असवा में जाकर कर कई लोगों से पूछताछ की. मालूम हो कि 28 जून रविवार से लापता हुए अशोक सोरेन का शव पुलिस ने तिलैया के समीप दामोदर नद से बुधवार को सुबह में बरामद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >