अशोक सोरेन के शव का अंतिम संस्कार

पुलिस कॉल डिटेल के सहारे करेगी मामले का खुलासा.उरीमारी. असवा तिलैया के विस्थापित नेता सह विसमो पंचायत की स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष अशोक सोरेन के शव का अंतिम संस्कार तिलैया में बुधवार को कर दिया गया. उरीमारी थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने बताया कि हजारीबाग टेक्निकल सेल को मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकालने के […]

पुलिस कॉल डिटेल के सहारे करेगी मामले का खुलासा.उरीमारी. असवा तिलैया के विस्थापित नेता सह विसमो पंचायत की स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष अशोक सोरेन के शव का अंतिम संस्कार तिलैया में बुधवार को कर दिया गया. उरीमारी थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने बताया कि हजारीबाग टेक्निकल सेल को मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकालने के लिए दिया गया है. कॉल डिटेल के आधार पर आगे का अनुसंधान किया जायेगा. यदि हत्या की बात सामने आती है, तो कॉल डिटेल के सहारे हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर दो-तीन बजे के बीच अशोक सोरेन भुरकुंडवा के पास अपने बहनोई को पैदल आते देख उन्हें पहुंचाने के लिए पुन: तिलैया तक गये थे. तिलैया मोड़ पर बहनोई को उतारा. कहा कि मैं गुड़कुवा जा रहा हूं. इसके बाद से ही अशोक का अता-पता नहीं चल रहा था. पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में पूरी सतर्कता व तत्परता बरती जा रही है. पुलिस साक्ष्य के आधार पर काम करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >