कूप निर्माण के दौरान घायल हो गये थे मांडू.मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन कुआं में गिरने से ग्राम हरवे निवासी जॉब कार्डधारी तीर्थलाल महतो घायल हो गये थे. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है. इसमें उन्होंने कहा है कि बीते 30 मई के दिन अन्य मजदूरों के साथ वह कूप निर्माण में व्यस्त था. इस दौरान उसका पैर फिसल जाने के कारण वह 28 फीट गहरे कुएं में गिर गया. इससे उसका हाथ टूट गया. इस बात की जानकारी उसके परिवारवालों ने रोजगार सेवक नरेश रविदास को दी. बाद में लोगों ने मांडू बीडीओ को आवेदन देकर इलाज के लिए सहयोग राशि की मांग की. इस पर बीडीओ ने इलाज का सारा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया. एक महीने के बाद भी उपचार के लिए राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी. इधर, पीडि़ता के परिजन ने रोजगार सेवक से संपर्क किया, तो उन्होंने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया.
जॉब कार्डधारी ने डीसी से मांगा सहयोग
कूप निर्माण के दौरान घायल हो गये थे मांडू.मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन कुआं में गिरने से ग्राम हरवे निवासी जॉब कार्डधारी तीर्थलाल महतो घायल हो गये थे. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है. इसमें उन्होंने कहा है कि बीते 30 मई के दिन अन्य मजदूरों के साथ वह कूप निर्माण में […]
