दो बाइक सहित 50 बोरा कोयला जब्त

दो बाइक सहित 50 बोरा कोयला जब्त

कुजू : कुजू पुलिस ने सीसीएल करमा परियोजना के स्टॉक यार्ड से कोयला चोरी कर रहे लोगों को खदेड़ कर दो बाइक सहित 50 बोरा कोयला जब्त किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि करमा परियोजना के स्टॉक यार्ड से लोग कोयले की चोरी कर रहे हैं.

पुलिस के पहुंचने पर कोयला चोरी कर रहे लोग भागने लगे. पुलिस ने पीछा करते हुए महुआटुंगरी जंगल के समीप बाइक (जेएच09एच-7585 व पल्सर जेएच01एडी-6895) को जब्त कर लिया. कुछ बाइक सवार कोयला गिरा कर भाग गये. पुलिस बाइक व कोयला जब्त कर ओपी ले आयी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >