दुर्घटना में दो युवक घायल

मांडू.मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसमाइल के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रांची, रिम्स रेफर कर दिया. यह घटना बुधवार शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार, […]

मांडू.मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसमाइल के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रांची, रिम्स रेफर कर दिया. यह घटना बुधवार शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार, मो मेराज आलम व कृष्णा प्रसाद (कुसुंबा हजारीबाग निवासी) भुरकुंडा से बाइक से हजारीबाग घर लौट रहे थे. इसी बीच बीसमाइल के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >