निजी सुरक्षाकर्मियों की बैठक

आरोप को गलत बताया गिद्दी(हजारीबाग). निजी सुरक्षाकर्मियों की बैठक मंगलवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता मुंशी करमाली ने की. बैठक में कहा गया कि सिरका बुध बाजार के असगर अंसारी के लिखित बयान पर बाली सुरक्षा एजेंसी के संचालक संजय सिंह पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है. निजी सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि उन […]

आरोप को गलत बताया गिद्दी(हजारीबाग). निजी सुरक्षाकर्मियों की बैठक मंगलवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता मुंशी करमाली ने की. बैठक में कहा गया कि सिरका बुध बाजार के असगर अंसारी के लिखित बयान पर बाली सुरक्षा एजेंसी के संचालक संजय सिंह पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है. निजी सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाया गया है, वह सही नहीं है. असगर अंसारी ने किसी के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है. बैठक में रंजीत सिंह, धनेश्वर महतो, दुर्गा मांझी, राजेंद्र महतो, विनोद मुंडा, विनोद विश्वकर्मा, कलीम अंसारी, नंदू, ज्योति महतो, विनोद करमाली, अजय करमाली, भगवान सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >