फोटो फाइल 30पीटीआर-बी में डॉ संजय सिंहपतरातू.भाजपा सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास के नारे को धरातल पर उतारा जा रहा है. केंद्र व राज्य सरकार प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है. इसी क्रम में झारखंड के बरही गौरिया करमा में कृषि अनुसंधान संस्थान के खुलने से यहां के किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने में मदद मिलेगी. उक्त बातें भाजपा के वरीय नेता डॉ संजय सिंह ने पत्रकारों से अपने आवास पर कही. उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान संस्थान के रूप में झारखंड को तोहफा मिला है. इससे किसानों को कब कौन सी फसल लगाने से उपज अच्छी होगी, इसकी जानकारी मिल सकेगी. इससे झारखंड के अलावा आसपास के राज्यों को भी फायदा मिलेगा. उन्होंने इसके लिए रघुवर सरकार, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह व सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा के संसदीय क्षेत्र में विकास तीव्र गति से हो रहा है. उन्होंने रघुवर सरकार के छह माह के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया.
झारखंड को मिला तोहफा : संजय
फोटो फाइल 30पीटीआर-बी में डॉ संजय सिंहपतरातू.भाजपा सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास के नारे को धरातल पर उतारा जा रहा है. केंद्र व राज्य सरकार प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है. इसी क्रम में झारखंड के बरही गौरिया करमा में कृषि अनुसंधान संस्थान के खुलने से यहां के किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती […]
