रथ पूजा को लेकर कमेटी गठन

गोला.गोला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूरबडीह गांव में रथ पूजा को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में 17 जुलाई को रथ पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार महतो, उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, सचिव श्यामपद महतो, सह सचिव देवलाल करमाली, कोषाध्यक्ष हरिनंदन महतो, पर्वत […]

गोला.गोला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूरबडीह गांव में रथ पूजा को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में 17 जुलाई को रथ पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार महतो, उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, सचिव श्यामपद महतो, सह सचिव देवलाल करमाली, कोषाध्यक्ष हरिनंदन महतो, पर्वत राम व के उपाध्याय का चयन किया गया. मौके पर भागीरथ महतो, मुरारी रमा, मनोज राम, कोलेश्वर राम, मंजीत महतो, जगदीश महतो आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >