चुट्टूपालू के सभी क्रशरों को बंद करने का आदेश

रामगढ़. चुट्टूपालू व वनखेता क्षेत्र में चलने वाले तमाम क्रशरों को बंद करने का आदेश रामगढ़ के एसडीओ केके राजहंस ने जारी किया है. एसडीओ ने उक्त आदेश उपायुक्त के निर्देश पर जारी किया गया है. उपायुक्त को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि उक्त क्षेत्र में अवैध रूप से अनेक क्रशर चलाये जा […]

रामगढ़. चुट्टूपालू व वनखेता क्षेत्र में चलने वाले तमाम क्रशरों को बंद करने का आदेश रामगढ़ के एसडीओ केके राजहंस ने जारी किया है. एसडीओ ने उक्त आदेश उपायुक्त के निर्देश पर जारी किया गया है. उपायुक्त को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि उक्त क्षेत्र में अवैध रूप से अनेक क्रशर चलाये जा रहे हैं.

इन क्रशर संचालकों द्वारा अवैध रूप से विस्फोट कर पहाड़ से पत्थर तोड़ा जा रहा है. इस पर एसडीओ द्वारा खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग व कारखाना निरीक्षक को पत्र जारी कर क्रशरों की जांच कर बंद कराने का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि चुट्टूपालू व वनखेता क्षेत्र में जितने भी क्रशर चल रहे हैं, उनमें से ज्यादातर पर पूर्व में ही खनन व प्रदूषण विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >