जागरण में झूमते रहे श्रद्धालु

फोटो फाइल 29आर-ई-सजा श्री श्याम प्रभु का दरबार.रामगढ़. बिजुलिया स्थित श्री श्याम कृपा भवन में रविवार की रात एकादशी जागरण का आयोजन किया गया. जागरण प्रारंभ होने के पूर्व श्री श्याम प्रभु के ज्योत का प्रज्जवलन कमल बगडि़या ने किया. मौके पर श्री श्याम मंडल के कलाकारों ने गणेश वंदना व श्री श्याम चौरासी का […]

फोटो फाइल 29आर-ई-सजा श्री श्याम प्रभु का दरबार.रामगढ़. बिजुलिया स्थित श्री श्याम कृपा भवन में रविवार की रात एकादशी जागरण का आयोजन किया गया. जागरण प्रारंभ होने के पूर्व श्री श्याम प्रभु के ज्योत का प्रज्जवलन कमल बगडि़या ने किया. मौके पर श्री श्याम मंडल के कलाकारों ने गणेश वंदना व श्री श्याम चौरासी का पाठ कमल बगडि़या व महावीर शर्मा ने किया. मौके पर श्री श्याम प्रभु के भजनों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे. कलाकार गोपाल शर्मा, ध्रुव सिंह, संजय वर्मा, श्याम शर्मा आदि ने भजनों का गायन किया. जागरण का समापन आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ. मौके पर सुरेश बगडि़या, राजेश कुमार अग्रवाल, पंकज मिश्रा, इंद्र अग्रवाल, राजेश बगडि़या, नरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, लोकेश बगडि़या आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >