विकास कार्य को लेकर सीएम से गुहार लगायी

पतरातू.प्रखंड की पालू पंचायत के मुखिया प्रेमनाथ महतो ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगायी है. इस संबंध में मुखिया ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र सौंपा है. इसमें पालू पारगढ़ा नाला व रोचाप के डोकाटांड़ नाला में पुल निर्माण, पालू, टोकीसूद व रोचाप में पोल व तार की आपूर्ति, […]

पतरातू.प्रखंड की पालू पंचायत के मुखिया प्रेमनाथ महतो ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगायी है. इस संबंध में मुखिया ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र सौंपा है. इसमें पालू पारगढ़ा नाला व रोचाप के डोकाटांड़ नाला में पुल निर्माण, पालू, टोकीसूद व रोचाप में पोल व तार की आपूर्ति, पंचायत में कालीकरण व पीसीसी पथ निर्माण कराने की मांग की गयी है.

इसमें रोचाप डोकाटांड़ से पंचायत सचिवालय होते हुए टोकीसूद रेलवे स्टेशन तक कालीकरण पथ, पालू पिपरीटोला तेतरिया टांड़ से नव प्रावि पारगढ़ा दुर्गा मंडप टोकीसूद होते हुए टेरपा डाक घर तक कालीकरण व पीसीसी पथ निर्माण की गुहार लगायी गयी है. ग्रामीणों मंे अजय किंग, ए अंसारी, कमलेश कुमार महतो, रियाज खान, प्रयाग महतो, मदन महतो, कामेश्वर ठाकुर, अकबर खान, फुलेश्वर महतो, फूलचंद महतो आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >