विस्थापित के नाम पर वसूली

ट्रक मालिकों में रोष27 घाटो 2 यहीं कांटा के पास होती है वसूली घाटोटांड. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के डिस्पैच ऑफिस व कांटा के पास विस्थापित के नाम पर लोकल सेल के ट्रकों से वसूली की जा रही है. इस वसूली को लेकर स्थानीय ट्रक मालिक व वसूली […]

ट्रक मालिकों में रोष27 घाटो 2 यहीं कांटा के पास होती है वसूली घाटोटांड. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के डिस्पैच ऑफिस व कांटा के पास विस्थापित के नाम पर लोकल सेल के ट्रकों से वसूली की जा रही है. इस वसूली को लेकर स्थानीय ट्रक मालिक व वसूली कर रहे युवकों के बीच तनाव का माहौल है. ट्रक मालिकों का कहना है कि सेल में कमेटी बनी हुई है, उसमें विस्थापित के नाम पर पैसा दिया जा रहा है. उसके बाद भी कुछ स्थानीय युवक मनमाना तरीके से 200 रुपये वसूल रहे हैं. पैसा नहीं देने पर चालक के साथ गाली-गलौज व मारपीट की जाती है. वसूली करनेवाले पर होगी कार्रवाई : प्रभारी इस संबंध में ओपी प्रभारी का चार्ज लिये मदन कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है. छानबीन कर रहे हैं. वसूली करनेवाले पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >