ओके... मनरेगा कूपों में बरती जा रही है अनियमितता

ईंट के जगह लगाये जा रहे है पत्थरवाउचर में दिखाया जा रही है ईंट की सप्लाइ27 चितरपुर सी. कूपों में लगाया जा रहा पत्थर. गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा कूपों में अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है. क्षेत्र के कई कूपों में ईंट की जगह पर पत्थर लगाया जा रहा है. लेकिन […]

ईंट के जगह लगाये जा रहे है पत्थरवाउचर में दिखाया जा रही है ईंट की सप्लाइ27 चितरपुर सी. कूपों में लगाया जा रहा पत्थर. गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा कूपों में अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है. क्षेत्र के कई कूपों में ईंट की जगह पर पत्थर लगाया जा रहा है. लेकिन वाउचर में ईंट की सप्लाइ दिखाया जा रही है. जानकारी के अनुसार रोला गांव में लाभुक जियालाल मांझी के कूप में बड़े साइज का पत्थर लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि गोला प्रखंड क्षेत्र में लगभग मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2015 में 946 कूप बनाये जाने है. जिसमें एक कूप की लागत लगभग एक लाख, 91 हजार, 900 रुपये है. कूप निर्माण में मेटेरियल सप्लाइ का जिम्मा डीके स्टोन सहित कई कंपनी को दिया गया है. जिसमें लाभुकों के 40 फीसदी राशि सप्लायर को दे दी जाती है. लेकिन डीके स्टोन व अन्य कंपनी के पास सामग्री का स्टॉक ही नहीं है. जबकि इन लोगों के द्वारा लाभुकों को सामग्री न देकर वाउचर देकर 38 फीसदी राशि कमीशन के नाम पर काट ली जा रही है. इस तरह लाभुकों से लगभग 70-80 हजार रुपया अवैध वसूली की जा रही थी. इसके विरोध में पिछले दिन क्षेत्र के लाभुकों द्वारा हो-हंगामा किया गया था. और इस मामले की शिकायत उपायुक्त ए दोड़े से की गयी थी. जिसके आलोक में डीडीसी किशोर कुमार व डीआरडीए के निदेशक प्रदीप प्रसाद भी जांच कर चुके है. इसके बाद फिलहाल बीडीओ द्वारा सप्लायर डीके स्टोन के सप्लाइ पर रोक लगा दी गयी है. इस संदर्भ में बीपीओ अबोध राम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कूप निर्माण के दौरान पत्थर लगाने की अनुमति दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >