झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठकतीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया27आर-ए-बैठक में मौजूद पारा शिक्षक.रामगढ़. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के रामगढ़ जिला शाखा की बैठक शनिवार को बुनियादी विद्यालय रामगढ़ में हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अली रजा खान व संचालन जिला कोषाध्यक्ष श्यामशंकर भट्टाचार्य ने किया. बैठक में प्रधानमंत्री के बरही आगमन पर पारा शिक्षकों को मानव श्रृंखला की अनुमति नहीं मिलने पर दुख व्यक्त किया गया. बैठक में जिले के सभी संकुल स्तरीय समितियों के चुनाव संपन्न होने पर चुनाव की समीक्षा की गयी. जिस संकुल में चुनाव नहीं हुआ है. वहां 30 जून को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही जिले के छह प्रखंडों में संघ के चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी. लिये गये निर्णय के अनुसार पांच जुलाई को मांडू व गोला प्रखंड, 11 जुलाई को रामगढ़ व चितरपुर प्रखंड तथा 12 जुलाई को दुलमी व रामगढ़ प्रखंड में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. मौके पर पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया. बैठक में मो सलीम, रघु प्रसाद, किशोर महतो, मिथिलेश विश्वकर्मा, कमल राज, धनेश्वर मुंडा, मो मिन्हाजुद्दीन, रोश हांसदा, बेलून करमाली, नंदकिशोर राम, सुनील महतो, मीना देवी, आशा सिन्हा, कृष्णा उरांव, मनोज प्रधान, नारायण बेदिया, नागेश्वर रविदास, राजेंद्र कुमार, शेख मोहम्मद, हरिराम महतो, दिनेश महतो, सुदीप वर्णवाल समेत बड़ी संख्या में पारा शिक्षक मौजूद थे.
लीड-5... छह प्रखंडों में चुनाव की तिथि निर्धारित
झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठकतीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया27आर-ए-बैठक में मौजूद पारा शिक्षक.रामगढ़. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के रामगढ़ जिला शाखा की बैठक शनिवार को बुनियादी विद्यालय रामगढ़ में हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अली रजा खान व संचालन जिला कोषाध्यक्ष श्यामशंकर भट्टाचार्य ने किया. बैठक […]
