मासस नेता व उनके पुत्र के साथ मारपीट, घायल

27 गिद्दी 2-घायल पिता व पुत्र.गिद्दी(हजारीबाग). कोदवे गांव में मासस नेता बैजनाथ महतो व उनके बेटे को गांव के तीन लोगों ने लाठी-डंडे से जम कर पिटाई कर दी है. जिसमें वे दोनों घायल हो गये है. घायलों का इजाल गिद्दी अस्पताल में चल रहा है. घायल बैजनाथ महतो ने इस संबंध में गिद्दी थाने […]

27 गिद्दी 2-घायल पिता व पुत्र.गिद्दी(हजारीबाग). कोदवे गांव में मासस नेता बैजनाथ महतो व उनके बेटे को गांव के तीन लोगों ने लाठी-डंडे से जम कर पिटाई कर दी है. जिसमें वे दोनों घायल हो गये है. घायलों का इजाल गिद्दी अस्पताल में चल रहा है. घायल बैजनाथ महतो ने इस संबंध में गिद्दी थाने में लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. घायल बैजनाथ महतो ने बताया कि शुक्रवार शाम अपने घर में परिवार वालों के साथ बैठे हुए थे. इस बीच गांव के जोधन महतो, सूरज लाल महतो व राजेंद्र महतो वहां पर लाठी-डंडे के साथ पहुंचे और मुझ पर हमला बोल दिये. बचाने के लिए हमारा लड़का मनोज महतो वहां पहुंचा, तो उनलोगों ने उसे भी पिटाई कर दी. बैजनाथ महतो मासस के रबोध पंचायत सचिव है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >