प्रतिदिन आ रहे हैं दोनों गुटों के बयानपुलिस के लिए बनी चुनौती रामगढ़. हजारीबाग कोर्ट परिसर में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव की दिन-दहाड़े हुई हत्या के बाद रामगढ़ कोयलांचल में गैंगवार का अंदेशा बढ़ गया है. इस हत्या की जिम्मेवारी पांडेय गिरोह के विकास तिवारी नामक शूटर ने ली है. इसके बाद सुशील श्रीवास्तव गिरोह की ओर से खुद को रियाज अंसारी बताने वाले एक व्यक्ति ने अखबार के कार्यालय में फोन कर कहा था कि सुशील श्रीवास्तव उसके पिता के समान हैं. उनकी हत्या का बदला शीघ्र लिया जायेगा. बुधवार को पुन: एक व्यक्ति ने खुद को मुकेश सिंह बताते हुए अखबार कार्यालय में फोन किया. उस व्यक्ति ने कहा कि सुशील श्रीवास्तव की हत्या कर लोग ज्यादा खुश नहीं हों. अब भी सुशील श्रीवास्तव के पांच हैंड बदला लेने के लिए तैयार हैं. हम अधिक समय नहीं लेंगे. मुकेश के अनुसार, सुशील श्रीवास्तव के गैंग में उसके अलावा रियाज अंसारी, अमरेंद्र तिवारी, सूरज सिंह और लखन साव सक्रिय हैं. हजारीबाग की घटना के बाद दोनों गैंग की ओर से आ रहे परस्पर बयानों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि बदले की आग दोनों तरफ है. ऐसे में जिला प्रशासन व पुलिस के लिए आने वाले दिन चुनौती भरा होगा.
गैंगवार का अंदेशा बढ़ा, मुकेश ने भी बदला लेने की बात कही
प्रतिदिन आ रहे हैं दोनों गुटों के बयानपुलिस के लिए बनी चुनौती रामगढ़. हजारीबाग कोर्ट परिसर में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव की दिन-दहाड़े हुई हत्या के बाद रामगढ़ कोयलांचल में गैंगवार का अंदेशा बढ़ गया है. इस हत्या की जिम्मेवारी पांडेय गिरोह के विकास तिवारी नामक शूटर ने ली है. इसके बाद सुशील श्रीवास्तव गिरोह की […]
