ट्रांसफरमर से केबल व लीड की चोरी

घंटों बिजली रही गुल गिद्दी(हजारीबाग). रैलीगढ़ा दो तल्ला स्थित ट्रांसफारमर से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने केबल सहित हजारों के कई सामान की चोरी कर ली. रैलीगढ़ा दो तल्ला कॉलोनी व परियोजना कार्यालय में बिजली घंटों गुल रही. कोलियरी प्रबंधन ने बताया कि परियोजना कार्यालय में बिजली बहाल कर दी गयी है. जानकारी के […]

घंटों बिजली रही गुल गिद्दी(हजारीबाग). रैलीगढ़ा दो तल्ला स्थित ट्रांसफारमर से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने केबल सहित हजारों के कई सामान की चोरी कर ली. रैलीगढ़ा दो तल्ला कॉलोनी व परियोजना कार्यालय में बिजली घंटों गुल रही. कोलियरी प्रबंधन ने बताया कि परियोजना कार्यालय में बिजली बहाल कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, दो तल्ला में 500 केवीए का ट्रांसफारमर लगा हुआ है. अज्ञात चोरों ने 12 बजे के आस-पास ट्रांसफारमर से 15 फीट केबल, लीड आदि की चोरी कर ली. इससे सीसीएल को हजारों का नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >