प्राचीन शिव मंदिर का होगा जीर्णोंद्धार : ब्रह्मदेव

फोटो फाइल : 2 चितरपुर ए बैठक में शामिल ब्रह्मदेव व अन्यदुलमी.दुलमी प्रखंड क्षेत्र के ढुठूवा के चिडरा मारा में प्राचीन शिव मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि आजसू युवा मोरचा के दुलमी प्रखंड प्रभारी […]

फोटो फाइल : 2 चितरपुर ए बैठक में शामिल ब्रह्मदेव व अन्यदुलमी.दुलमी प्रखंड क्षेत्र के ढुठूवा के चिडरा मारा में प्राचीन शिव मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि आजसू युवा मोरचा के दुलमी प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार मंगलेश थे. इस दौरान मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोंद्धार कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि गांवों में पेयजल, सड़क आदि की भी व्यवस्था पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा करायी जा रही है. मौके पर बैजनाथ महतो, युगल किशोर महतो, विशेश्वर महतो, राहुल महतो, किशोर महतो, नंदन, बालेश्वर महतो, सुरेश महतो, अर्जुन महतो, नरेश महतो, टेकलाल महतो, लालेश्वर मुंडा, जितेंद्र मुंडा, जितन मुंडा, महेंद्र महतो, कमलेश मुंडा, छटू मुंडा, सुरेश महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >