जूता -चप्पल की दुकान में लगी आग

एक लाख का हुआ नुकसान फोटो फाइल संख्या 2 कुजू बी : गुमटी में लगी आग कुजू.नयामोड़ स्थित जूता-चप्पल की गुमटी में सोमवार की रात आग लगने से उसमें रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. इस संबंध में दुकान संचालक बड़का चुंबा निवासी निर्मल ठाकुर ने बताया कि उन्हें करीब एक लाख रुपये […]

एक लाख का हुआ नुकसान फोटो फाइल संख्या 2 कुजू बी : गुमटी में लगी आग कुजू.नयामोड़ स्थित जूता-चप्पल की गुमटी में सोमवार की रात आग लगने से उसमें रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. इस संबंध में दुकान संचालक बड़का चुंबा निवासी निर्मल ठाकुर ने बताया कि उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह निर्मल ठाकुर दुकान बंद कर घर चले गये थे. रात करीब डेढ़ बजे फोन पर सूचना दी गयी कि उनकी दुकान में आग लग गयी है. उसने इसकी जानकारी कुजू पुलिस को दी. पुलिस ने अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड) को बुलाया. वाहन करीब चार बजे पहुंचा. तब तक काफी देर हो चुकी थी. दुकान के अंदर रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. बगल के आनंद महतो के होटल में ढंके तिरपाल भी जल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >