शाह कॉलोनी में बढ़ गयी है चोरी की घटना

पतरातू थाने से सटा है शाह कॉलोनी आवासीय क्षेत्रपतरातू.इन दिनों पीटीपीएस के शाह कॉलोनी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हंै. चोरी की घटनाओं से यहां रहनेवाले लोग परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के लगभग दो दर्जन एनजी टाइप आवासों से चेंबर के ढक्कन व पाइप की चोरी अज्ञात चोरों ने कर […]

पतरातू थाने से सटा है शाह कॉलोनी आवासीय क्षेत्रपतरातू.इन दिनों पीटीपीएस के शाह कॉलोनी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हंै. चोरी की घटनाओं से यहां रहनेवाले लोग परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के लगभग दो दर्जन एनजी टाइप आवासों से चेंबर के ढक्कन व पाइप की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. इनमें से कुछ आवास तो थाने से सटे ही हैं. कॉलोनीवासियों का कहना है कि चोरों को पुलिस का डर नहीं है. घटनाओं पर रोक लगे : रामेश्वर : शिक्षा जागरण मंच के सचिव रामेश्वर गोप ने क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं में हो रही वृद्धि पर खेद जताया. उन्होंने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की, जिससे लोग अमन-चैन के साथ जिंदगी बसर कर सकें. प्रशासन निष्क्रिय है : दुर्गाचरण : झाविमो के केंद्रीय सदस्य दुर्गाचरण प्रसाद ने कहा कि पीटीपीएस व आसपास के क्षेत्रों में चोरी-छिनतई आदि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. क्षेत्र में प्रशासन की निष्क्रियता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुख-चैन के लिए प्रशासन को अविलंब कदम उठाना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >