दो वाहनों की टक्कर में आठ घायल

भुरकुंडा. बासल थाना क्षेत्र के लबगा मोड़ के समीप रविवार की रात टाटा सूमो (जेएच08बी-8183) व बोलेरो (जेएच01एएक्स-9012) के बीच टक्कर में आठ लोग घायल हो गये. घायलों में सात महिलाएं व एक बच्चा शामिल है. पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. दोनों वाहन रांची की ओर जा रहे थे. बताया गया […]

भुरकुंडा. बासल थाना क्षेत्र के लबगा मोड़ के समीप रविवार की रात टाटा सूमो (जेएच08बी-8183) व बोलेरो (जेएच01एएक्स-9012) के बीच टक्कर में आठ लोग घायल हो गये. घायलों में सात महिलाएं व एक बच्चा शामिल है. पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. दोनों वाहन रांची की ओर जा रहे थे. बताया गया कि ओवरटेक करने के दौरान दोनों की टक्कर हो गयी. सूचना पाकर पहुंची बासल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रिम्स भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >