उचक्कों का गिरोह सक्रिय रामगढ़. शहर में इन दिनों उचक्कों का गिरोह सक्रिय हो गया है. शहर में महिलाओं के गले से चेन व हाथ से पर्स छीन कर मोटरसाइकिल से भागने की घटना में काफी वृद्धि हो गयी है. सोमवार सुबह पांच से छह बजे के बीच एक महिला से सतकौड़ी कांप्लेक्स की कॉलोनी से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया गया. हालांकि महिला की सक्रियता से छिनतई करनेवाले युवकों को सोने का आधा चेन ही हाथ लगा. इसके बाद युवक मुख्य सड़क की ओर भाग गये. मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे. इसमें चलानेवाला युवक हेलमेट पहन रखा था. महिला प्रतिदिन के तरह मॉनिंग वाक के लिए घर से निकली थी. इस बात की जानकारी छिनतई गिरोह को थी. वे पिछले कई दिनों से इस महिला को वाच कर रहे थे. दो दिन पूर्व भी मिलोनी क्लब के सामने से रात नौ बजे महिला से सोने की चेन छीन कर बिजुलिया की ओर भाग गया. एक सप्ताह पूर्व भी हुई थी घटना : रांची रोड स्टेशन के समीप भी एक सप्ताह पूर्व एक महिला से छिनतई का प्रयास किया गया था. इसमें गिरोह के लोग महिला की सक्रियता से सोने की चेन नहीं छीन पाये थे. शहर के अलग-अलग इलाकों में भी चेन की छिनतई का प्रयास किया गया है. सभी मामले में समानता है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं और छिनतई की घटना को अंजाम देकर वहां से निकल जाते हैं. हालांकि ज्यादातर मामले में लोगों द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं की जाती है.
चेन छिनतई की घटना में वृद्धि
उचक्कों का गिरोह सक्रिय रामगढ़. शहर में इन दिनों उचक्कों का गिरोह सक्रिय हो गया है. शहर में महिलाओं के गले से चेन व हाथ से पर्स छीन कर मोटरसाइकिल से भागने की घटना में काफी वृद्धि हो गयी है. सोमवार सुबह पांच से छह बजे के बीच एक महिला से सतकौड़ी कांप्लेक्स की कॉलोनी […]
