लोकल सेल 15 दिनों से है बंद, परेशानी

गिद्दी(हजारीबाग).रैलीगढ़ा कोलियरी में लोकल सेल पिछले एक पखवारा से बंद है. इससे लोकल से जुडे़ हजारों मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. मजदूरों ने प्रबंधन से अविलंब लोकल सेल चालू कराने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, रैलीगढ़ा लोकल सेल पिछले 15 दिनों से बंद है. लोकल सेल में 248 […]

गिद्दी(हजारीबाग).रैलीगढ़ा कोलियरी में लोकल सेल पिछले एक पखवारा से बंद है. इससे लोकल से जुडे़ हजारों मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. मजदूरों ने प्रबंधन से अविलंब लोकल सेल चालू कराने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, रैलीगढ़ा लोकल सेल पिछले 15 दिनों से बंद है.

लोकल सेल में 248 दंगल के हजारों मजदूर जुडे़ हुए हंै. सेल बंद होने से रोजी-रोटी सहित कई परेशानी उत्पन्न हो गयी है. बताया जाता है कि इन दिनों परियोजना में कोयले का उत्पादन नहीं हो पा रहा है. इस वजह से यह स्थिति बनी हुई है. कोयला उत्पादन शुरू होने में अभी कुछ और दिन लग सकता है. रैलीगढ़ा के मजदूरों ने प्रबंधन से कोयला उत्पादन अविलंब शुरू कराने व लोकल सेल चालू कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >