बैसाखी का वितरण किया गया

फोटो फाइल 3आर-सी-बैसाखी प्रदान करते संघ के पदाधिकारी.रामगढ़. टेक जीवन विकलांग समाज सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को एलआइसी कार्यालय के निकट बैसाखी वितरण का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रजरप्पा थाना के पुलिस अधिकारी तिलक बहादुर मुख्य रूप से उपस्थित थे. मुख्य अतिथि तिलक बहादुर ने नि:शक्त लोगों के बीच […]

फोटो फाइल 3आर-सी-बैसाखी प्रदान करते संघ के पदाधिकारी.रामगढ़. टेक जीवन विकलांग समाज सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को एलआइसी कार्यालय के निकट बैसाखी वितरण का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रजरप्पा थाना के पुलिस अधिकारी तिलक बहादुर मुख्य रूप से उपस्थित थे. मुख्य अतिथि तिलक बहादुर ने नि:शक्त लोगों के बीच बैसाखी का वितरण किया. मुख्य अतिथि श्री बहादुर ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य के लिए संस्थान के पदाधिकारी व अन्य सदस्यों की सराहना की. साथ ही उन्होंने जरूरत पड़ने पर विकलांग लोगों के लिये खुद भी हमेशा सहयोग प्रदान करने की बात कही. मौके पर टेक जीवन विकलांग समाज सेवा संघ के अध्यक्ष भाई धन्य मसीह, सचिव सुनील कुमार, सीटू सलूजा, अधिवक्ता सरोज गिरी, महेश कोटेजा, भरत कोटेजा, भीम गोप, होरील रजक, निरंजन , राजेश साहु, मो सलीम, जीत सिंह, राकेश साह समेत शहर के कई सम्मानित उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >