मंदिर, मसजिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा में पंखा, वाटर कूलर व एसी दान किये गये 3बीएचयू-2-अखंड पाठ में शामिल लोग.भुरकुंडा. रिवर साइड निवासी सह समाजसेवी स्व गुरबख्श सिंह सैनी की याद में रविवार को क्षेत्र के मंदिर, मसजिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा में पंखा, वाटर कूलर व एसी दान किये गये. क्षेत्र के गरीबों के बीच वस्त्रों का भी वितरण हुआ. स्व सैनी के पुत्र भूपेंद्र सिंह सैनी उर्फ जीबू सिंह ने बताया कि भुरकुंडा गुरुद्वारा के लिए एसी, रिवर साइड गुरुद्वारा में वाटर कूलर, भुरकुंडा मसजिद में पंखा, पटेल नगर के चार मंदिरों, भदानीनगर के हनुमान मंदिर, चिकोर के शिव मंदिर, कैथोलिक आश्रम गिरजा घर में पंखे दिये गये हैं. जीबू सिंह ने कहा कि मेरे पिता ने 1958 में एनसीडीसी में अपने नौकरी की शुरुआत की थी. 1993 में भुरकुंडा से फोरमेन पद से सेवानिवृत्त हुए. उन्होंने अपने जीवनकाल में सेंट्रल स्कूल के निर्माण में सक्रिय योगदान दिया. रविवार को उनके आवास पर अखंड पाठ साहेब का आयोजन किया गया. इसमें अवतार सिंह सैनी सहित कई लोग उपस्थित थे.
पिता की याद में पुत्र ने किया दान
मंदिर, मसजिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा में पंखा, वाटर कूलर व एसी दान किये गये 3बीएचयू-2-अखंड पाठ में शामिल लोग.भुरकुंडा. रिवर साइड निवासी सह समाजसेवी स्व गुरबख्श सिंह सैनी की याद में रविवार को क्षेत्र के मंदिर, मसजिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा में पंखा, वाटर कूलर व एसी दान किये गये. क्षेत्र के गरीबों के बीच वस्त्रों का भी […]
