भुरकुंडा : भुरकुंडा कोयलांचल के विभिन्न रामनवमी पूजा समितियों के द्वारा मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए. जुलूस में शामिल लोगों ने राम व हनुमान के जयकारे लगाये.
मेन रोड भुरकुंडा स्थित रामनवमी पूजा समिति (बजरंग सेना) द्वारा निकाले गये जुलूस में विणु शर्मा, भागवत दुबे, रोबिन मुखर्जी, सुबीर घोष, विनोद राम, अध्यक्ष अमित शर्मा, सचिव विकास कुमार, किशोर कुमार, लव वर्णवाल, पंकज, संजय, विक्की, अविनाश, दीपू, खेलू, सागर, मनोहर, नितेश, बजरंग, पिंटू समेत आदि शामिल थे.
