प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

फोटो 24गिद्दी4-विजयी प्रतिभागियों के साथ अतिथि व संस्था के लोग गिद्दी(हजारीबाग). लिटिल ड्रॉप्स स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को लिटिल हर्ट्स पब्लिक स्कूल, डाड़ी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया. इसमें श्वेता कुमारी, सुमित्रा बेसरा, अनुज कुमार, बंटी कुमार, नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी, अंजली […]

फोटो 24गिद्दी4-विजयी प्रतिभागियों के साथ अतिथि व संस्था के लोग गिद्दी(हजारीबाग). लिटिल ड्रॉप्स स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को लिटिल हर्ट्स पब्लिक स्कूल, डाड़ी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया. इसमें श्वेता कुमारी, सुमित्रा बेसरा, अनुज कुमार, बंटी कुमार, नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी, अंजली कुमारी, राहुल टुडू, खुशी, मधु कुमारी व अंजु टुडू सफल रहे. डाड़ी पंचायत के उपमुखिया मनोज कुमार ने सफल छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण किया. मौके पर मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में निखार आती है. संस्था के सचिव जीवन कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ही कई जगहों पर स्कूल की स्थापना की जा रही है. उन्होंने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक, मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास जरूरी है. इस अवसर पर दीपक कुमार, संतोष, धनी महतो, आशा कुमारी, कुसुम बेसरा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >