मंडा को लेकर कमेटी गठित

कुजू.मंडा पूजा को लेकर पैंकी के ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर में हुई. इसकी अध्यक्षता विनोद करमाली ने की. संचालन अशोक महतो ने किया. बैठक में 13 अप्रैल को मंडा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मंडा पूजा में झालदा छऊ नृत्य के कलाकार शामिल […]

कुजू.मंडा पूजा को लेकर पैंकी के ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर में हुई. इसकी अध्यक्षता विनोद करमाली ने की. संचालन अशोक महतो ने किया. बैठक में 13 अप्रैल को मंडा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मंडा पूजा में झालदा छऊ नृत्य के कलाकार शामिल होंगे. मंडा पूजा को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष दामोदर महतो, सचिव अरुण महतो व कोषाध्यक्ष तुलसी महतो को बनाया गया. कार्यकारिणी समिति सदस्यों में हीरामन करमाली, धनेश्वर महतो, देवनंदन महतो, नागेश्वर महतो, दिनेश महतो, नीलकंठ महतो, जैकी महतो, गिरधारी महतो, सोहन महतो आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >