समाहरणालय परिसर का पानी

पेयजल स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम पर कार्यशाला, पीने योग्य नहीं है रामगढ़ : जिला जल व स्वच्छता मिशन प्रकल्प, रामगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता सप्ताह के तहत समाहरणालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन उपायुक्त ए दोड्डे ने किया. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था […]

पेयजल स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम पर कार्यशाला, पीने योग्य नहीं है
रामगढ़ : जिला जल व स्वच्छता मिशन प्रकल्प, रामगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता सप्ताह के तहत समाहरणालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन उपायुक्त ए दोड्डे ने किया. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं.
इन योजनाओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल के संबंध में जागरूकता लाने की आवश्यकता है. जागरूकता सप्ताह 16 मार्च से 22 मार्च तक जिले भर के ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जायेगा. पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता पीडी मंडल ने स्वच्छ पेयजल के मानक संबंधी जानकारी दी.
जांच में समाहरणालय का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया : कार्यशाला के दौरान पानी की जांच कैसे की जाती है, इसके संबंध में जानकारी दी जा रही थी. इसी क्रम में समाहरणालय में बोरिंग से आपूर्ति होनेवाले पानी की जांच की गयी. जांच के क्रम में पाया गया कि पानी में फ्लोराइड की मात्र तीन मिली ग्राम पर लीटर है. यह मानक से काफी ज्यादा है. इस पर पेयजल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि तीन सौ फुट से ज्यादा जो भी डीप बोरिंग है, उसमें फ्लोराइड की मात्र अत्यधिक मिलती है. ऐसा शिकायत पूरे जिले में है. इस पानी के पीने से कई बीमारियां होती हैं.
पीनेलायक पानी नहीं होने पर चिंता जतायी : बैठक में अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर में पीने लायक पानी नहीं होने पर चिंता जतायी गयी. पूछा गया कि इसका हल क्या है. इस पर पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विभाग द्वारा पूरे समाहरणालय परिसर में दामोदर नद से जलापूर्ति की योजना बनायी गयी है. विभागीय निर्देश पर सर्वे का कार्य शुरू है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >